‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 11 साल, बेटियों को मिला हौसला, शिक्षा और उड़ान, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को शुरू किए गए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने आज अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनका आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि इस अभियान ने देश की बेटियों को नया आत्मविश्वास दिया है और आज हमारी बेटियां शिक्षा, अर्थव्यवस्था से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी मजबूत भागीदारी निभा रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि शिक्षित, संस्कारी और स्वावलंबी बेटियां ही ‘नए भारत’ की असली पहचान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में नारी सम्मान को समर्पित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के सफल 11 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने समस्त मातृशक्ति का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक चेतना को जागृत करने वाले इस अभियान का ही परिणाम है कि आज बेटियां न केवल फैसले ले रही हैं, बल्कि हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका भी निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज बेटियां पढ़ भी रही हैं, आगे बढ़ भी रही हैं और हर मोर्चे पर जीत भी हासिल कर रही हैं। डबल इंजन की सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और अवसरों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और यही संकल्प ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की असली ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *