पांढुर्णा। छिंदवाड़ा से नागपुर जा रही एक कार से पुलिस ने करीब 45 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। सौसर के शिवाजी चौक पर लगाए गए बैरियर के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका गया और तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में कैश मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस पूछताछ में कार सवार व्यक्तियों ने बताया कि यह रकम नागपुर में ट्रक खरीदने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी। हालांकि पुलिस अब इस नकदी के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वैध कागजात मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

