दमोह में टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, विद्या वाटिका मैरिज गार्डन से 5 बाल श्रमिकों का रेस्क्यू

दमोह। दमोह में टास्क फोर्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल श्रम के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी इलाके में संचालित विद्या वाटिका मैरिज गार्डन में बच्चों से काम कराए जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में गठित टास्क फोर्स टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वहां से 5 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया। कार्रवाई के दौरान संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई और बाल श्रम से जुड़े नियमों के उल्लंघन के प्रमाण मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गार्डन संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रेस्क्यू किए गए बच्चों को आवश्यक सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *