विदिशा में महिला को जबरन जहर पिलाने का आरोप, पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर धाराएं

विदिशा। विदिशा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला ने अपने ही पति, जेठ, सास और जेठानी पर जबरदस्ती जहर पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला कथित तौर पर पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पहले सिरोंज अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता वैष्णवी दांगी ने बताया कि उसके बैंक खाते में करीब 50 से 60 हजार रुपये जमा हैं और ससुराल पक्ष उस रकम को निकलवाने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। महिला के अनुसार जब उसने पैसे निकालने से इनकार किया तो पति, जेठ, जेठानी और सास ने मिलकर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *