पीएम मोदी ने शुरू किया देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम

लखनऊ। नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस’ यानी HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान कई बच्चियों को टीका लगाया गया और इसे महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया गया।

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ शक्ति के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में शुरू हुआ यह देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान व्यापक और निवारक स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने इसे ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम बताया और कहा कि यह अभियान मातृशक्ति के जीवन को सुरक्षा कवच प्रदान करेगा। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बालिकाओं तक यह टीका पहुंचे और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *