सीएम डॉ मोहन यादव ने देखी फिल्म ‘शतक’, कहा- समर्पण, संकल्प और राष्ट्रीय चेतना की प्रेरक गाथा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बनी फिल्म ‘शतक’ देखने थिएटर पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि यह मूवी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की विराट यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है और हर नागरिक को इसे जरूर देखना चाहिए।

मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के साथ थिएटर पहुंचे और पूरी फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि 1925 में Rashtriya Swayamsevak Sangh की स्थापना से लेकर आज तक के सफर को फिल्म में बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। पहले सरसंघचालक Keshav Baliram Hedgewar ने देश की आजादी से पहले ही यह कल्पना कर ली थी कि स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र किस दिशा में आगे बढ़ेगा और उसी सोच के साथ संघ की नींव रखी गई।

सीएम ने कहा कि हेडगेवार जी ने देशभक्त युवाओं के साथ शाखाएं प्रारंभ कीं और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पंडित मदन मोहन मालवीय और Mahatma Gandhi जैसे नेताओं के साथ भी उन्होंने कार्य किया। आजादी के बाद बाढ़, भूकंप और अन्य आपदाओं के समय संघ ने उल्लेखनीय सेवा कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने फिल्म को समर्पण, संकल्प और राष्ट्रीय चेतना की प्रेरक गाथा बताते हुए कहा कि इसे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की कि वे इस फिल्म को जरूर देखें और समझें कि 1925 में लगाया गया एक छोटा सा पौधा आज किस तरह वटवृक्ष बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सीएम ने फिल्म निर्माताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म केवल इतिहास नहीं दिखाती, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *