गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath गोरखपुर में आयोजित भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अबीर-गुलाल लगाकर लोगों के साथ होली खेली और प्रदेशवासियों को पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उत्साह से भरे माहौल के बीच मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया अशांति और अराजकता से जूझ रही है, लेकिन भारत आनंद और उत्साह के साथ होली मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी अराजकता नहीं है और होलिका दहन का संदेश अहंकार को समाप्त कर सद्भाव को बढ़ावा देना है।
शोभायात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने Rashtriya Swayamsevak Sangh का उल्लेख किया और कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक संगठन है, जिसके लाखों स्वयंसेवक भारत की सनातन परंपरा, एकता और अखंडता के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और यह उत्सव उसी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ के शताब्दी महोत्सव के अवसर पर देशभर में हजारों स्थानों पर पद संचलन और हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं, जिनमें समाज का हर वर्ग भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इतने बड़े आयोजनों के बावजूद कहीं कोई अव्यवस्था नहीं है, जो भारत की सामाजिक समरसता और अनुशासन का प्रमाण है।

