सैफई में रंगों की बहार, अखिलेश यादव बोले– होली देता है एकता और भाईचारे का संदेश

होली के पावन अवसर पर सैफई स्थित सपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां Akhilesh Yadav अपने परिवार और पार्टी नेताओं के साथ शामिल हुए। उनके साथ Shivpal Singh Yadav और Dimple Yadav भी मौजूद रहीं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और सभी ने फूलों वाली होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि रंगों का ऐसा अनोखा और बहुरंगी त्योहार शायद ही दुनिया में कहीं और देखने को मिलता हो जैसा भारत में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि होली हमें एकता का संदेश देती है और सिखाती है कि हम सब बहुरंगी होकर भी एक साथ रह सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी और उसकी विचारधारा कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं रही है। दुनिया के किसी भी कोने में युद्ध हो, हम उसके खिलाफ हैं क्योंकि युद्ध नहीं होना चाहिए।

वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि होली का त्योहार समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करता है और रंगों के माध्यम से खुशी और सामूहिकता का अहसास कराता है। डिंपल यादव ने भी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *