भाई दूज 2025 पर सीएम डॉ. मोहन यादव का संदेश — “भाई-बहन का यह पवित्र बंधन स्नेह और समर्पण का प्रतीक है”

भोपाल। भाई दूज के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि “भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए बहनों की कामना अमृत के समान होती है। यह पर्व भाई-बहन के मधुर संबंधों को और प्रगाढ़ बनाता है।”

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर लिखा —
“पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए बहनों की कामना अमृत के समान है। प्रेम और समर्पण का यह पवित्र पर्व भाई-बहन के मधुर संबंधों को प्रगाढ़ करता है। आप सभी के जीवन में मधुरता अक्षुण्ण रहे, यही मंगलकामना है।”

आज गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाई दूज का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की लाड़ली बहनें शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं पुष्पवर्षा कर लाड़ली बहनों का स्वागत करेंगे।

इस मौके पर एक और बड़ी घोषणा भी की गई है — अब लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की बहनों को हर महीने 1250 रुपये की जगह 1500 रुपये मिलेंगे।

भाई दूज के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री का यह स्नेहभरा संदेश और बहनों के लिए बढ़ा हुआ लाभ, दोनों ही मध्यप्रदेश की जनता के लिए खुशी का दोहरा तोहफा बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *