संघर्ष से सफलता तक का सफर, गांव-गांव बर्फ बेचने वाला बेटा बना भारतीय टीम का खिलाड़ी, श्रीलंका दौरे के लिए चयन

खजुराहो। मध्यप्रदेश के Chhatarpur जिले के एक छोटे से गांव से निकले Shaheed Khan ने अपने संघर्ष और मेहनत से ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने पूरे इलाके को गर्व से भर दिया है, उनका चयन भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में श्रीलंका दौरे के लिए हुआ है।

Shaheed Khan अब 3 अप्रैल से Colombo में होने वाली टी-20 सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, यह मुकाबले स्काई स्पोर्ट क्लब ग्राउंड में खेले जाएंगे और उनके चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष छिपा है, जहां शहीद खान ने बचपन में गांव-गांव जाकर बर्फ बेची, वहीं उनकी मां ने दिल्ली में मजदूरी कर बेटे के सपनों को जिंदा रखा, ईंट-गारा ढोते हुए उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया लेकिन बेटे को आगे बढ़ने से कभी नहीं रोका।

आज वही बेटा देश के लिए खेलने जा रहा है, और यह कहानी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं बल्कि मेहनत, त्याग और हौसले की मिसाल बन गई है, जिसने साबित कर दिया कि हालात चाहे जैसे हों, अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल जरूर मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *