MP में फिर शर्मनाक ‘पेशाबकांड’, प्रेम विवाह की सजा में बुजुर्ग से हैवानियत

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे के प्रेम विवाह से नाराज दबंगों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को अगवा कर उसके साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की बल्कि उसे जबरन पेशाब तक पिलाया, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है

बताया जा रहा है कि यह मामला रायसेन के ग्राम अगरिया मारखो का है, जहां पीड़ित बुजुर्ग बिहारी बंजारे के बेटे ने विदिशा जिले के शमशाबाद की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, इसी बात से नाराज लड़की के रिश्तेदार बुजुर्ग के घर पहुंचे और पहले उनके साथ और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की, फिर बेटी का पता पूछने के बहाने बुजुर्ग को जबरन अपने साथ उठा ले गए

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें राजगढ़ जिले के ब्यावरा ले जाकर 10 से 12 लोगों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा, और जब इतना करने के बाद भी उनका मन नहीं भरा तो बोतल में पेशाब भरकर जबरन पिलाया और घायल हालत में घर के बाहर फेंककर फरार हो गए

किसी तरह जान बचाकर बुजुर्ग पुलिस चौकी सेण्डोरा पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई, सदमे में डूबे बुजुर्ग ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या तक की चेतावनी दी है, वहीं परिवार की महिलाओं ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है

मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है, सलामतपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैल रही हिंसा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *