गाजीपुर घटना पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, पूछा— बेटियां असुरक्षित क्यों?

लखनऊ। गाजीपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है, रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने इस मामले पर सरकार को घेरते हुए कड़ा बयान दिया है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं

राहुल गांधी ने कहा कि जिस देश में माता-पिता को अपनी बेटी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए भीख मांगनी पड़े, उस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने और पीड़ितों को न्याय दिलाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है

उन्होंने अपने बयान में गाजीपुर की घटना को एक पैटर्न बताते हुए हाथरस, कठुआ और उन्नाव जैसे मामलों का जिक्र किया और कहा कि हर बार पीड़ित गरीब, दलित या कमजोर वर्ग से होती है और हर बार आरोपियों को संरक्षण मिलता है जबकि पीड़ित परिवार को ही प्रताड़ना झेलनी पड़ती है

राहुल गांधी ने मांग की कि दोषी पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई हो, पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए और मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित किया जाए

उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और राज्य सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर उनके शासन में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं, और क्या ऐसी घटनाओं पर जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए

अपने बयान के अंत में उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में न्याय मांगना नहीं बल्कि उसे हासिल करना पड़ता है, और विपक्ष इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *