शादी के 7 महीने बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर अपनी जान दे दी, इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है, जहां शादी के महज सात महीने बाद ही युवक ने पत्नी से परेशान होकर फांसी लगा ली, बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया।

बताया जाता है कि घर में मामूली विवाद के बाद युवक होटल के कमरे में चला गया और वहीं फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, इस दौरान उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया, जिससे घटना के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया।

जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और वे उसकी तलाश करते हुए होटल पहुंचे, जहां इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वीडियो समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *