भोपाल। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए लिखा —
“संतान की मंगलकामना और परिवार की खुशहाली के लिए समर्पण व त्याग की पराकाष्ठा का पर्व छठ पूजा, इसके प्रथम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा —
“छठी मैया और सूर्य देव से यही प्रार्थना है कि मातृशक्ति की सभी कामनाएं पूर्ण हों, हर परिवार में सुख, समृद्धि और संपन्नता बढ़ती रहे।”
मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह संदेश पूरे प्रदेश में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा है। उनके इस भावपूर्ण शुभकामना संदेश से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में एक नई ऊर्जा और आस्था की लहर दौड़ गई है।

