Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो को लेकर प्रबंधन का बड़ा फैसला, 17 अगस्त से नया टाइम टेबल लागू

भोपाल। भोपाल मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो संचालन की नई समय सारणी जारी कर दी है, जो 17 अगस्त 2026 से लागू होगी। नए शेड्यूल के तहत अब यात्रियों को हर 15 मिनट के अंतराल में मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा मेट्रो संचालन

नए टाइम टेबल के मुताबिक सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो ट्रेन सुबह 11:30 बजे रवाना होगी, जबकि एम्स स्टेशन से पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे चलेगी।

वहीं दिन की आखिरी ट्रेन सुभाष नगर स्टेशन से शाम 7 बजे और एम्स स्टेशन से शाम 7:30 बजे रवाना होगी।

सोमवार से शनिवार तक भोपाल मेट्रो रोजाना कुल 62 फेरे लगाएगी।

रविवार और छुट्टी के दिन एक घंटा ज्यादा चलेगी मेट्रो

रविवार, त्योहारों और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में यात्रियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए मेट्रो का संचालन एक घंटा अतिरिक्त किया जाएगा।

इन दिनों मेट्रो सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगी। सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम ट्रेन रात 8 बजे और एम्स स्टेशन से अंतिम ट्रेन रात 8:30 बजे रवाना होगी।

अवकाश के दिनों में मेट्रो कुल 70 फेरे लगाएगी।

यानी 17 अगस्त से लागू होने वाला नया टाइम टेबल भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए सफर को और सुविधाजनक बनाने वाला है, खासकर उन यात्रियों के लिए जिन्हें नियमित अंतराल पर मेट्रो की सुविधा की जरूरत रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *