गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू आने का दावा! दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वीडियो वायरल

 उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से करीब 18 किलोमीटर दूर ताजपुर तहसील के माताजी का चोपड़ा स्थित गणेश मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसी बूंदें निकल रही हैं। यह बात फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के श्रद्धालु गणेश जी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे।

ग्रामीणों का दावा है कि प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसी बूंदें निकलती हुई दिखाई दे रही हैं और यह स्थिति कई घंटों तक बनी रही। गांव के ओम पाटीदार के मुताबिक, यह घटना सुबह पूजा के दौरान सामने आई। इसके बाद प्रतिमा की आंखों से बूंदें आने की बात तेजी से लोगों के बीच फैल गई।

जानकारी मिलते ही मंदिर और आसपास के इलाके में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। लोग गणेश प्रतिमा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और मौके पर महाआरती भी की गई। श्रद्धालु इस घटना को आस्था से जोड़कर देख रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।

हालांकि, गणेश प्रतिमा की आंखों से बूंदें आने के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ग्रामीणों के दावों के आधार पर ही यह मामला चर्चा में है। अब देखना होगा कि इस घटना की वास्तविकता क्या सामने आती है और प्रतिमा की आंखों से बूंदें आने का कारण आखिर क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *