इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले राहुल गांधी को लेकर युवाओं में चर्चा, पीहू हासनी ने कही दिल की बात

 इंदौर। राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले इंदौर में युवाओं के बीच उनके दौरे को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली। बारिश के बीच कार्यक्रम स्थल पर युवाओं की मौजूदगी और राहुल गांधी को लेकर उनकी उत्सुकता चर्चा का विषय बनी रही।

इसी दौरान पीहू हासनी भी इंदौर पहुंचीं। राहुल गांधी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने अपने विचार खुलकर सामने रखे। पीहू ने कहा कि राहुल गांधी उन्हें एक ऐसे नेता के तौर पर दिखाई देते हैं, जो युवाओं और खासकर शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर बात करते हैं।

जब पीहू से पूछा गया कि आखिर राहुल गांधी को लेकर युवाओं और लड़कियों में इतनी उत्सुकता क्यों दिखाई देती है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ऐसा आकर्षण होना संभव है। उन्होंने राहुल गांधी की सहज और जेन्युइन छवि की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ लोगों को एक तरह का कम्फर्ट महसूस होता है।

पीहू ने यह भी कहा कि राहुल गांधी जिस तरह महिलाओं की आजादी, उनकी तरक्की और सुरक्षा की बात करते हैं, वह उन्हें प्रभावित करता है। उनके मुताबिक राहुल गांधी का लोगों से बातचीत करने का अंदाज उन्हें दूसरे नेताओं से अलग महसूस होता है।

पीहू के लिए यह पहला सियासी कार्यक्रम था और राहुल गांधी को देखने के लिए वह इंदौर पहुंचीं। उनकी बातों में राहुल गांधी को लेकर व्यक्तिगत आकर्षण के साथ-साथ उनके राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी सकारात्मक राय नजर आई।

अब इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ का मंच तैयार है और इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी पर सबकी नजर है। राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से किन मुद्दों पर बात करते हैं और कार्यक्रम का माहौल कैसा रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *