किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी — मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2600 रुपये क्विंटल, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भोपल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से चल रहे गेहूं खरीदी दर के सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया। सागर जिले के बंडा में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ा तोहफा घोषित कर दिया। सीएम ने कहा कि इस बार प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछली बार के 2425 रुपये से 160 रुपये अधिक है। इसके ऊपर राज्य सरकार किसानों को 15 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देगी, जिससे कुल खरीदी दर 2600 रुपये क्विंटल हो जाएगी।

पिछले साल की बात करें तो 2024-25 में केंद्र द्वारा घोषित MSP 2275 रुपये थी, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने 175 रुपये का प्रोत्साहन देकर कुल दर 2450 रुपये तय की थी। इस बार प्रोत्साहन राशि कम रखी गई है क्योंकि केंद्र ने ही MSP में अच्छी बढ़ोतरी कर दी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मेलन में कहा कि किसानों की समृद्धि ही मध्य प्रदेश की समृद्धि है, और सरकार का वचन है कि प्रदेश का हर अन्नदाता खुशहाल रहे। इस घोषणा ने लाखों गेहूं उत्पादक किसानों को राहत दी है। खरीदी की प्रक्रिया, पंजीयन और गाइडलाइन जल्द ही जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *