बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र का सोमवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। श्मशान घाट के बाहर उनकी पत्नी हेमा मालिनी सफेद सूट में नजर आईं, लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई—धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी और पेंशन में हेमा मालिनी का कोई हक नहीं है।
इसकी वजह जुड़ी है धर्मेंद्र की दो शादियों से। धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी, और उन्होंने उनसे तलाक कभी नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली। लेकिन हिंदू मैरिज एक्ट के मुताबिक, पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी वैध नहीं मानी जाती। इसी कारण हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी में कोई हिस्सा नहीं मिलेगा, और न ही पेंशन पर उनका कोई अधिकार बनता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र करीब 450 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे… और इस पूरी संपत्ति पर उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके 6 बच्चों का हक बनता है। पहली पत्नी से उनके चार बच्चे—सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल। जबकि हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां—ईशा देओल और अहाना देओल हैं।
धर्मेंद्र ने 19 साल की उम्र में, साल 1954 में प्रकाश कौर से अरेंज मैरिज की थी। बाद में 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की, लेकिन जब प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से इनकार किया, तब धर्मेंद्र और हेमा ने अपना धर्म बदलकर शादी की। धर्मेंद्र ने अपना नाम दिलावर खान रखा और हेमा मालिनी आयशा बी बन गईं। हालांकि, हेमा से शादी के बाद भी धर्मेंद्र प्रकाश कौर के साथ ही रहते थे।
यही कानूनी कारण है कि धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी, पैतृक अधिकार और पेंशन—सभी से हेमा मालिनी पूरी तरह बाहर हो जाती हैं।

