भोपाल: मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा मानसरोवर पब्लिक स्कूल कैंपस फुटसल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध प्रभु अमोघ लीला ने माइंड मैनेजमेंट की सीख देते हुए कलयुग के पाँच सत्य भी बताए। उन्होंने कहा कि कलयुग में रक्षक भक्षक हो जाएँगे, बच्चे माता-पिता का तिरस्कार करेंगे, क्रिमिनल खुले घूमेंगे और माएँ अपने कोख में बच्चों को मारेंगी। लेकिन, सभी समस्याओं का मार्ग भगवान को बताते हुए उन्होंने कहा कि कलयुग में एक ऐसा दिन भी होगा जब भगवान के नाम के धागों से पाप का पहाड़ गिरकर चकनाचूर हो जाएगा।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मोटिवेशनल स्पीकर और यूथ कोच प्रभु अमोघ लीला दास जी, इस्कॉन भोपाल के अध्यक्ष प्रभु रसानंद दास जी, मानसरोवर समूह के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंजी. गौरव तिवारी जी, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय जी, कुलगुरु डॉ. ए.एस. यादव जी और आयुर्वेद संचालक डॉ. बाबुल ताम्रकार जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। जिसके बाद मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला ने लाइफ मैनेजमेंट: मास्टरिंग थॉट्स, इमोशंस एंड फोकस विषय पर वक्तव्य देते हुए गीता के कई उदाहरणों के साथ मन, बुद्धि और इंद्रियों को नियंत्रित करने के टिप्स बताए। माइंड मैनेजमेंट को समझाते हुए उन्होंने स्पिरिचुअल नॉलेज, हेल्दी सेल्फ टॉक, थॉट्स शेयरिंग को महत्वपूर्ण बताया।

वहीं प्रभु रसानंद दास जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि कई बाधाओं के बाद भी अमोघ प्रभु आज मानसरोवर प्रांगण तक पहुँचे, यह ईश्वरीय चमत्कार है। उन्होंने मानसरोवर समूह के सदैव सहयोग की सराहना की। इससे पहले मानसरोवर समूह के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने सभी का मानसरोवर प्रांगण में स्वागत करते हुए कहा कि यह मानसरोवर परिवार के लिए गर्व का क्षण है कि इस्कॉन से प्रभु आज मानसरोवर प्रांगण में पधारे। अंत में मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग सिंह राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मानसरोवर समूह की कुलाधिपति श्रीमती मंजुला तिवारी, डायरेक्टर दिशा तिवारी सहित सभी संस्थानों से डीन, प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।

