MP में बड़ा एक्शन—अवैध बीज भंडारण पर छापा, वेयरहाउस सील, धान–मक्का–गेहूं के बीज जब्त

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कृषि विभाग ने अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। मझौली के ग्राम इंद्राना स्थित जय सियाराम वेयरहाउस में बिना अनुमति के भारी मात्रा में अनाज स्टॉक किया गया था। जांच के दौरान यहां 8157 बोरी धान और 420 बोरी मक्का अवैध रूप से भंडारित मिली। वेयरहाउस संचालक काजू बर्मन स्टॉक को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, और आशंका जताई जा रही है कि इस धान को किसानों के नाम पर अनुचित लाभ लेने के इरादे से जमा किया गया था। इसी वजह से पूरे वेयरहाउस को सील कर पंचनामा तैयार किया गया। यह वही वेयरहाउस है जिस पर 2023 के मूंग खरीदी घोटाले में भी फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे।

इधर शहपुरा मंडी में कृषि विभाग ने बिना लाइसेंस बीज भंडारण करने वाले एक दुकानदार पर भी कार्रवाई की है। सचिन जैन नामक दुकानदार की दुकान में कृषि विभाग ने छापा मारकर देखा कि बिना किसी लाइसेंस के मटर और गेहूं के बीजों का अवैध स्टॉक रखा जा रहा था। दुकान से 28 क्विंटल मटर और 10 क्विंटल गेहूं के बीज जब्त किए गए। विभाग की शिकायत पर शहपुरा थाना पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश के नियमों और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *