नक्सल मुक्त हुआ मंडला, एसपी का बड़ा दावा, हॉक फोर्स के दबाव के बाद पूरी तरह थमा नक्सल मूवमेंट

केंद्र सरकार की ओर से मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य के बीच लगातार नक्सल विरोधी कार्रवाई तेज की जा रही है और इसका असर अब मध्य प्रदेश के मंडला जिले में साफ दिखाई देने लगा है। बालाघाट में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 77 लाख के इनामी नक्सली समेत 10 माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद मंडला पुलिस ने बड़ा दावा किया है। मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि पहले मंडला में नक्सलियों की लगातार आवाजाही बनी रहती थी और मोटिव के दौरान दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया था। इसके बाद हॉक फोर्स के जरिए लगातार दबाव बनाया गया, जिसका नतीजा यह हुआ कि सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जिले में किसी भी तरह का नक्सलाइट मूवमेंट नहीं है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *