राजनेता से राष्ट्रनेता तक अटल जी की प्रेरक यात्रा, जयंती पर सीएम योगी का नमन और सुशासन दिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने कहा कि सुशासन के शाश्वत आदर्श, सहजता और सहृदयता के प्रतीक, हमारे प्रेरणापुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन है और प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक बधाई।

सीएम योगी ने कहा कि अटल जी की यात्रा एक साधारण राजनेता से महान राष्ट्रनेता बनने तक की प्रेरक गाथा है। उनकी नीतियों में दूरदृष्टि थी, नेतृत्व में सेवा भाव था और निर्णयों में अद्भुत राजनीतिक कुशलता झलकती थी। उन्होंने मां भारती के मस्तक को ऊंचा करने और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट आस्था आज भी हर नागरिक और जनसेवक के लिए वंदनीय और प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *