खजुराहो। राजनगर थाना क्षेत्र के जलसेना तालाब में एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और नगर परिषद कर्मचारियों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को शव वाहन में रखकर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर अस्पताल भेजा गया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कुछ महीने पहले इसी तरह एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जो खजुराहो घूमने आया था और उत्तर प्रदेश के चरखारी का निवासी निकला था। उस मामले में भी मृतक की पहचान करीब एक महीने बाद तब हो सकी थी, जब उसके परिजन उसे तलाशते हुए खजुराहो पहुंचे थे।

