IOA ने छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के हित में लिए अहम फैसले, विक्रम सिसोदिया ने उठाया बड़ा मुद्दा

रायपुर। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में अपनी एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें लिए गए फैसलों से देश में ओलंपिक खेलों के भविष्य की दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया ने हिस्सा लिया और IOA की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।

डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया ने जानकारी दी कि बैठक के दौरान खेल और खिलाड़ियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें हर स्टेट ओलंपिक एसोसिएशन को सालाना 10 लाख रुपये की ग्रांट देने का प्रस्ताव भी शामिल है, जिससे राज्यों में खेल गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और एथलीट्स को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस दौरान छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से एक गंभीर और अहम मुद्दा भी उठाया गया। डॉ. सिसोदिया ने IOA के भीतर सभी स्टेट ओलंपिक एसोसिएशन्स के वोटिंग राइट्स को दोबारा बहाल करने का प्रस्ताव रखा, जिसे चर्चा के लिए सदन में प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्ताव को बैठक में मौजूद सभी स्टेट ओलंपिक एसोसिएशन्स के प्रतिनिधियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और इसे व्यापक समर्थन और मंजूरी प्राप्त हुई, जिससे संगठनात्मक लोकतंत्र को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *