भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम में स्लॉटर हाउस के टेंडर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि असलम चमड़ा को बिना नगर निगम परिषद में प्रस्ताव लाए ही ठेका दे दिया गया, जिसे लेकर अब निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले को लेकर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का कड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि इस पूरे मामले में छोटा हो या बड़ा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मध्यप्रदेश में गौहत्या प्रतिबंधित है, थी और आगे भी रहेगी। अध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल भोपाल नगर निगम को गौमांस से जुड़ी कोई आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
किशन सूर्यवंशी ने दो टूक कहा कि असलम चमड़ा हो या कोई और, अगर इस अपराध में शामिल पाया गया तो उसकी चमड़ी उतार दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मुद्दा कभी नगर निगम परिषद में आया ही नहीं और अगर किसी अधिकारी ने असलम चमड़ा को ठेका दिलाने में मदद की है, तो उन अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

