आरकेडीएफ ग्रुप के सत्य साईं कॉलेज का फर्जी डिग्री कांड, दूसरे दिन भी जारी राजस्थान पुलिस की कार्रवाई, बिना पढ़े बन गई डिग्रियां

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आरकेडीएफ ग्रुप को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां सत्य साईं कॉलेज में फर्जी डिग्रियां तैयार किए जाने के मामले में राजस्थान पुलिस की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। जांच में सामने आया है कि इन डिग्रियों का इस्तेमाल राजस्थान में सरकारी भर्तियों में किया गया और अभ्यर्थी कभी भोपाल पढ़ने आए ही नहीं, फिर भी उनके नाम से डिग्री जारी कर दी गई।

राजस्थान पीटीआई भर्ती वर्ष 2020 में हुई गड़बड़ियों की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि 67 अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए बैकडेट में फर्जी डिग्रियां बनवाई थीं। इन डिग्रियों के बदले अभ्यर्थियों से दो से तीन लाख रुपये तक की रकम वसूली गई। पुलिस के मुताबिक यह पूरा खेल एक संगठित नेटवर्क के जरिए लंबे समय तक चलता रहा।

जांच में यह भी सामने आया है कि यह फर्जीवाड़ा साल 2013 से लेकर 2022 के बीच किया गया। यूनिवर्सिटी के आधिकारिक रिकॉर्ड और मौके से मिले दस्तावेजों में भारी विसंगतियां पाई गई हैं। राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रही है, जिनके माध्यम से मार्कशीट और डिग्रियां जारी किए जाने का संदेह है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *