बिहार चुनाव में सीएम डॉ. मोहन का दिखेगा दम

 भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब प्रचार का दौर जोरों पर है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार के चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। वे आज दो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे और एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कुम्हरार विधानसभा के कदमकुआं और विक्रम विधानसभा क्षेत्र के पार्वती विद्यालय खेल मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कुम्हरार सीट पर वे भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता के लिए प्रचार करेंगे, जबकि विक्रम विधानसभा में सिद्धार्थ सौरभ के समर्थन में जनसंपर्क और सभा करेंगे। डॉ. यादव इन जनसभाओं के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे और संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे।

बिहार में इस बार चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं — पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण की 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी। जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
अब सबकी नज़र इस बात पर टिकी है कि सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रचार अभियान भाजपा के लिए कितना जोश और जनसमर्थन लेकर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *