एमपी गुजरात के बीच बड़ा समझौता मां नर्मदा के जल मार्ग से स्टैच्यू ऑफ वननेस से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने डॉ मोहन सरकार का कदम

खंडवा। मध्य प्रदेश के धर्मस्व संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने खंडवा प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में बताया कि एमपी सरकार और गुजरात सरकार के बीच पर्यटन को लेकर एक अहम समझौता हुआ है जो जल्द ही धरातल पर नजर आएगा।

इस एमओयू के तहत मां नर्मदा के जल मार्ग पर क्रूज सेवा शुरू की जाएगी जिसके जरिए ओंकारेश्वर स्थित स्टैच्यू ऑफ वननेस से लेकर गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पर्यटन का नया रास्ता खुलेगा और दोनों राज्यों के पर्यटक एक अनोखा अनुभव ले सकेंगे।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस योजना के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने विस्तृत रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है और गुजरात सरकार के साथ मिलकर तकनीकी व संचालन से जुड़े पहलुओं पर काम किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द क्रूज सेवा शुरू की जा सके।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से नर्मदा घाटी में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

गौरतलब है कि ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के तट पर स्थित स्टैच्यू ऑफ वननेस आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा है जो अद्वैत वेदांत और एकता के संदेश का प्रतीक है वहीं गुजरात में नर्मदा नदी के साधु बेट द्वीप पर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में शामिल है जो देश की एकता का संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *