शहडोल में गौमांस तस्करी का बड़ा खुलासा: जंगल में गौवंश की हत्या कर बिरयानी सेंटर से लेकर डिमांड पर घर-घर सप्लाई, गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

शहडोल। शहडोल जिले में गौ तस्करी और गौमांस को लेकर चल रहे विवादों के बीच एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां धनपुरी थाना क्षेत्र में जंगल के भीतर गौवंश की हत्या कर उसका मांस घर-घर और बिरयानी सेंटरों तक सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है और इस कार्रवाई में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामला धनपुरी थाना क्षेत्र के नीलकंठ मंदिर के पीछे स्थित झाड़ियों का है, जहां जंगल में विचरण कर रही गौवंश की हत्या कर गौमांस की तस्करी की जा रही थी, गौ रक्षक और हिंदू संगठनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गौवंश को काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे लेकिन एक आरोपी मौके पर ही दबोच लिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अंसार अंसारी के रूप में हुई, जबकि दूसरा मुख्य आरोपी अज्जू उर्फ आयाज अंसारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीसरे आरोपी रहीम खान को भी पकड़ा जो लोगों की डिमांड पर गौमांस की सप्लाई करता था, जांच में सामने आया कि अज्जू और अंसार जंगल में गौवंश की हत्या करते थे और उसका मांस रहीम खान को सौंपते थे जो शहडोल जिले के आसपास घर-घर और बिरयानी सेंटरों तक पहुंचाता था।
पुलिस ने मौके से गौमांस, धारदार हथियार, रस्सी, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए हैं, घटना के बाद गौ प्रेमियों, गौ रक्षकों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला है, वहीं गौवंश की हत्या के बाद उसके पालक का रो-रोकर बुरा हाल है, एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान के मुताबिक सूचना के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *