भूमाफिया निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा पर पांच हजार का इनाम नकली आधार बनवाकर फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप एफआईआर के बाद से फरार

जबलपुर। भूमाफिया गतिविधियों में नाम आने के बाद निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा सहित चार आरोपियों पर पुलिस प्रशासन ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, आरोप है कि इन लोगों ने नकली आधार कार्ड तैयार कराकर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाई और एफआईआर दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

करीब डेढ़ महीने पहले इस मामले में अपराध दर्ज किया गया था, जांच के दौरान पुलिस ने शाहजहां, जावेद उर्फ गौस बाबू और कलीम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पार्षद शफीक हीरा, उसका भांजा यूसुफ जावेद खान, असगर अली, टीपू और आयुष अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पार्षद शफीक हीरा अपने दफ्तर में बैठकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाता था और गोहलपुर क्षेत्र की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई, इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से जान का खतरा होने की बात भी कही है।

पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *