इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को एक एमबीए छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई द्वारिकापुरी स्थित अंकलवानी गली में उसके क्लासमेट के किराए के कमरे में युवती की लाश संदिग्ध हालत में बरामद हुई जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
25 वर्षीय एमबीए छात्रा 10 फरवरी से लापता थी परिजनों के मुताबिक वह जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी तलाश के दौरान पुलिस को अंकलवानी गली के एक कमरे से उसका शव मिला।
प्रारंभिक जानकारी में शव की हालत संदिग्ध बताई जा रही है जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
जांच में सामने आया है कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ वह युवती के क्लासमेट पियूष का है और घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है पुलिस उसकी तलाश कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

