‘वंदे मातरम् लागू होगा चाहिए’, विधानसभा में गरजे सीएम योगी, कहा माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाएंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् लागू होना चाहिए और जो इसका विरोध करते हैं उन्हें बाहर निकालना चाहिए, साथ ही माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने जैसी तीखी टिप्पणी भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है और छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, यह यात्रा सिर्फ सत्ता पाने की नहीं बल्कि व्यवस्था बदलने की यात्रा है, कर्फ्यू से कानून के राज की ओर उत्तर प्रदेश ने कदम बढ़ाया है और अब प्रदेश बीमारू राज्य नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि पहले युवाओं के सामने पहचान का संकट था लेकिन अब उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है, त्रिवेणी प्रयागराज में मिलती है और आज पूरा उत्तर प्रदेश उसी त्रिवेणी के प्रतीक की तरह एक नई पहचान बना रहा है, जहां भाजपा की सरकार है वहां सुरक्षा का भरोसा है।

सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है सब चंगा है, पहले प्रदेश में विकास विरोधी सोच हावी थी और दंगे आम बात थे, हमने अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा तय की है और सदन में विपक्ष का रवैया निंदनीय है, यूपी की छवि अचानक खराब नहीं हुई थी बल्कि पिछली सरकारों के आचरण की वजह से प्रदेश बदनाम हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *