बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं सीनियर एडवोकेट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या वारदात से फैली सनसनी

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं जहां करैरा थाना क्षेत्र में न्यायालय के पास दिनदहाड़े वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई और इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना सुबह करीब 11 बजे अपने घर से कोर्ट जा रहे थे तभी न्यायालय परिसर के पास एक अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं गोलियां लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

करैरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है और न ही हत्या के पीछे की वजह साफ हो पाई है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है जिसमें निजी रंजिश पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *