लखनऊ। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है जहां इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद मामला और गंभीर हो गया है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने दो बच्चों को कोर्ट में पेश कर स्वामी पर यौन शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। 13 फरवरी को हाईकोर्ट ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज किए थे। वहीं प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की ओर से इस मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भी कोर्ट को सौंपी गई थी। सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।
कोर्ट के निर्देश के बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि उन्होंने कथित घटनाओं से जुड़ी सीडी भी अदालत को सौंपी है और उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि वे प्रयागराज से विद्या मठ वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा निकालेंगे ताकि लोगों के सामने अपनी बात रख सकें।
इस मामले के सामने आने के बाद सामाजिक और धार्मिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आगे जांच किस दिशा में बढ़ती है और कानूनी प्रक्रिया क्या मोड़ लेती है।

