ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता की डांट से आहत होकर 10वीं कक्षा की छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया। सिरोल थाना क्षेत्र के टंकी के पास रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा शिवानी पाल मोबाइल फोन चला रही थी, जिस पर उसके पिता लखपत पाल ने उसे डांट दिया।
पिता की डांट से नाराज होकर शिवानी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ समय बाद परिजनों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक सन्नाटा रहने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो सामने ऐसा मंजर था जिसने सबको झकझोर कर रख दिया।
कमरे के भीतर शिवानी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

