बिजली खंभा गिरने से 14 साल की किशोरी की मौत, पड़ोसी की लापरवाही बनी कारण

ग्वालियर। ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पठान मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी 14 साल की किशोरी पर अचानक बिजली का खंभा गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम पसरा हुआ है

बताया जा रहा है कि पड़ोसी बिजली के खंभे पर चढ़कर केबल ठीक करने का काम कर रहे थे, इस दौरान परिवार के लोगों ने उन्हें मना भी किया कि खंभे पर काम न करें क्योंकि इससे खतरा हो सकता है, लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और काम जारी रखा

आरोप है कि इसी दौरान तार काटने की वजह से खंभा असंतुलित होकर नीचे गिर गया और वहां खड़ी किशोरी उसकी चपेट में आ गई, गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

परिजनों ने पड़ोसियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, अब यह हादसा एक बड़ा सवाल छोड़ गया है कि आखिर ऐसी लापरवाही पर कब सख्ती होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *