एमपी की लाडली बहनों को बड़ा तोहफा, बजट में महिलाओं के लिए खुला सौगातों का पिटारा

MP Budget 2026 Ladli Behna Scheme: मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सत्र के तीसरे दिन प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट प्रस्तुत किया और साफ किया कि यह बजट किसानों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं को समर्पित है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की फ्लैगशिप योजना लाडली बहना को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने इस योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1 हजार 852 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, ताकि बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सके। वहीं नारी कल्याण के लिए सरकार ने कुल 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ रुपये का प्रावधान कर महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को नई मजबूती देने का दावा किया है।

सरकार का कहना है कि यह केवल घोषणा नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सम्मान को बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम है। इस बजट के जरिए प्रदेश की लाडली बहनों को सशक्त बनाने का संदेश देने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *