बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए 17 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। इसी बीच मोतिहारी से बड़ी खबर आई है। बीजेपी विधायक और गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अरेराज अनुमंडल कार्यालय नामांकन के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां पर्चा दाखिल करने से रोक दिया गया।
मंत्री कृष्णनंदन पासवान जब कार्यालय पहुंचे, तो हरसिद्धू के निर्वाचन पदाधिकारी इति चतुर्वेदी ने उनका नामांकन पर्चा दाखिल करने से इंकार कर दिया। मंत्री ने बताया कि उनके साथ कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम था, जिसके कारण कार्यालय तक समय पर पहुंचना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अगले दिन वह अपना नामांकन पर्चा जमा कर देंगे।
नामांकन न हो पाने के बावजूद मंत्री कृष्णनंदन पासवान वापस नहीं लौटे। उन्होंने जनसभा में शामिल होने के लिए अरेराज हाई स्कूल के मैदान का रुख किया और वहां अपने समर्थकों के बीच पहुंचे।

