आधी रात बालकनी में खून से लथपथ मिला बच्चा, सिर में गोली लगने से छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, गौतम नगर थाना क्षेत्र में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र इब्राहिम की सिर में गोली लगने से मौत हो गई, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब एक बजकर पचास मिनट पर परिजनों ने बच्चे को घर की बालकनी में खून से लथपथ और बेसुध हालत में देखा, घबराए परिजन उसे तुरंत कमला नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने घंटों इलाज किया लेकिन शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे मासूम ने दम तोड़ दिया।

मृतक इब्राहिम जेपी नगर का रहने वाला था और उसके पिता रिजवान लाला बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करते हैं, पुलिस का कहना है कि बच्चे को गोली कैसे और किस दिशा से लगी यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है, गौतम नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और फॉरेंसिक टीम भी हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *