भोपाल में मंदिर के बाहर बोरी में मिला गाय का बछड़ा, इलाके में हड़कंप और चक्का जाम

भोपाल। राजधानी Bhopal में काली मंदिर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बोरी के अंदर गाय का बछड़ा मिलने की खबर सामने आई, घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

घटना के विरोध में जय भवानी संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया, इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों में आक्रोश साफ नजर आ रहा है, हालात को काबू में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और साफ कहा है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि अगर कोई भ्रामक जानकारी फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *