एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है जहां अज्ञात बदमाशों ने एक अधेड़ किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और हर कोई दहशत में है।
पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे घिसई मजरे लीही गांव का बताया जा रहा है जहां रहने वाले किसान शिव प्रसाद रात के समय अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए और मौके पर ही उनकी हत्या कर दी।
सुबह जब परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां खून से लथपथ शव पड़ा मिला यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते गांव वालों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का बारीकी से मुआयना कर साक्ष्य जुटाए शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा करने का दावा कर रही है।
फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह क्या है यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन खाकी हर एंगल से जांच में जुटी है और गांव में दहशत के बीच अब सबको इंतजार है कि आखिर इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा कब उठेगा।

