एमपी की पूर्व छात्रा बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, नर्सिंग प्रोफेशन से पहली बार किसी देश में मिला यह गौरव

भोपाल। मध्यप्रदेश की एक पूर्व नर्सिंग छात्रा Nisha Mehta ने इतिहास रच दिया है, वे नेपाल में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनी हैं और दुनिया में पहली बार किसी नर्सिंग प्रोफेशन से जुड़ी महिला को यह जिम्मेदारी मिली है।

यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और नर्सिंग प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए गर्व का विषय बन गई है, उनकी इस सफलता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नर्सिंग शिक्षा का मान बढ़ाया है।

Nisha Mehta ने अपनी शुरुआती पढ़ाई AIIMS Delhi से बीएससी नर्सिंग के रूप में वर्ष 2006 से 2010 के बीच पूरी की, इसके बाद उन्होंने Post Graduate College of Nursing Gwalior से एमएससी नर्सिंग की डिग्री हासिल की।

दिल्ली और मध्यप्रदेश से शुरू हुआ उनका सफर आज अंतरराष्ट्रीय राजनीति के उच्च स्तर तक पहुंच गया है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *