लखनऊ. मोबाइल को लेकर मां की एक डांट इतनी भारी पड़ गई कि बेटे ने गुस्से में अपनी ही जिंदगी खत्म कर ली, इस हैरान कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है और हर कोई यही सोचने पर मजबूर है कि आखिर एक छोटी सी बात इतना बड़ा रूप कैसे ले सकती है।
घटना रहीमाबाद क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है, जहां अजय नाम का युवक होली के मौके पर घर आया हुआ था और वह दिनभर मोबाइल पर किसी से बात करता रहता था, इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया, जिसके बाद वह नाराज होकर घर छोड़कर चला गया और गांव के बाहर एक पीएम आवास में रहने लगा।
परिजनों ने उसे समझाने और घर वापस लाने की काफी कोशिश की, लेकिन अजय ने किसी की नहीं सुनी, वहीं दो दिन बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उसका भाई उसे लेने पहुंचा, जहां उसने देखा कि अजय का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है, यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत घर जाकर परिजनों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक का मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह फोन पर किससे बात करता था और इस आत्मघाती कदम के पीछे असली वजह क्या थी।

