रायसेन में दिग्गजों का जमावड़ा ‘सर जडेजा’ को देख झूम उठे क्रिकेट प्रेमी स्टार ऑलराउंडर ने खिलाड़ियों से कही ये बात

रायसेन। रायसेन जिला खेल परिसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन बेहद भव्य और यादगार माहौल में हुआ जहां राजनीति और खेल जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और उनके साथ मंच पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी मौजूद रहे जिनकी मौजूदगी ने खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ा दिया।

लेकिन इस पूरे आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा रहे जैसे ही जडेजा मैदान में पहुंचे पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा और क्रिकेट प्रेमी उन्हें एक झलक देखने के लिए उत्साह से झूम उठे।

जडेजा ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि असली प्रतिभा बड़े शहरों से ज्यादा छोटे शहरों में छुपी होती है जरूरत होती है तो बस सही मंच और लगातार मेहनत की और अगर खिलाड़ी खुद पर भरोसा रखें तो वे किसी भी मुकाम तक पहुंच सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शरीर को मजबूत नहीं बनाते बल्कि अनुशासन टीम वर्क और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं और सरकार रायसेन सहित पूरे क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बेहतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *