भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भेंट की। इस दौरान युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने पर चर्चा हुई।
सीएम ने बताया कि अगले साल 15 जनवरी को राजधानी भोपाल में भव्य ‘सेना दिवस’ परेड का आयोजन किया जाएगा। इस पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
जनरल उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका स्वागत किया।
सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि आज उन्होंने भोपाल निवास पर भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की।
इस दौरान युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने पर विशेष चर्चा हुई।
सीएम ने आगे बताया कि भोपाल में आगामी वर्ष 15 जनवरी को होने वाली परेड पूरे राष्ट्र की समृद्ध सैन्य विरासत और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगी।
भोपाल में 9 जनवरी से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें शौर्य संध्या, सैन्य प्रदर्शनी और सैन्य अभ्यास जैसे महत्वपूर्ण आयोजन शामिल हैं।

