भोपाल। राजधानी भोपाल में 30 और 31 मार्च को युवा नेतृत्व का बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा, जहां मध्यप्रदेश विधानसभा की पहल पर युवा विधायकों का दो दिवसीय विशेष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 55 से अधिक युवा विधायक शामिल होंगे, जिनकी उम्र 45 वर्ष से कम है
इस खास कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे, वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी इसमें मौजूद रहेंगे, समापन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल होंगे
इस सम्मेलन में दो अहम विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी, जिनमें ‘लोकतंत्र में युवा भूमिका’ और ‘विकसित भारत @2047’ प्रमुख हैं, युवा विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की सफलता की कहानियां साझा करेंगे और भविष्य की चुनौतियों पर भी खुलकर मंथन करेंगे
विधानसभा सचिवालय के अनुसार यह सम्मेलन विधान परिषद भवन में आयोजित होगा, जहां कई सत्रों के जरिए युवा नेतृत्व को मजबूत बनाने पर फोकस किया जाएगा, यह पहल न सिर्फ अनुभव साझा करने का मंच देगी बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका को भी मजबूती से सामने रखेगी

