टीकमगढ़ में प्रधान आरक्षक का दर्दनाक अंत, सरकारी आवास में सल्फास की गोली खाकर की आत्महत्या

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक प्रधान आरक्षक ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

टीकमगढ़ थाना कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहनलाल ने यह खौफनाक कदम उठाया।
सल्फास की गोली खाने के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
झांसी में इलाज के दौरान प्रधान आरक्षक मोहनलाल ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मोहनलाल ने पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में सल्फास की गोली खाई थी।
उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है।

घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *