जबलपुर में दीवार गिरने से मजदूर की मौत, हादसे के बाद परिजनों का हंगामा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के Jabalpur में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सिंचाई विभाग की जर्जर इमारत की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक धनीराम झरिया नाम के मजदूर को खंडहर इमारत से ईंट निकालने के लिए बुलाया गया था, इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गया, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों के अनुसार जब उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया, इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, इसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के जिम्मेदारों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *