नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां वेलेंटाइन डे के दिन एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
यह मामला सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 रोड का बताया जा रहा है जहां कार के अंदर दोनों के शव बरामद हुए स्थानीय लोगों ने कार में खून देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं प्रारंभिक जानकारी में दोनों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी प्रेमी प्रेमिका के रूप में बताई जा रही है फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है ताकि वारदात की असली वजह सामने आ सके।

